Munger News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से मुक्तिधाम को बचाने की कवायद, मिट्टी भराई शुरू
मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए शहर के प्रमुख मुक्तिधाम को सुरक्षित रखने की कवायद शुरू हो गई है। मुंगेर सेवा मंच की पहल पर नगर निगम ने शनिवार से मुक्तिधाम परिसर में युद्ध स्तर पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया है। महापौर कुमकुम देवी के निर्देश पर जेसीबी मशीन से उन संवेदनशील हिस्सों को दुरुस्त किया जा रहा है, जहां कटाव की आशंका सबसे अधिक है। कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर सेवा मंच के अध्यक्ष संजय बबलू ने इस कदम को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम केवल अंतिम संस्कार का स्थल नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कार और गहरी भावनाओं का केंद्र है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से मुक्तिधाम को बचाने की कवायद शुरू, महाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.