Munger News: गंगा के ढाब में डूबने से अधेड़ की मौत
मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत आशा टोला गांव के समीप गंगा के ढाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक आशा टोला निवासी 48 वर्षीय जगमोहन मंडल था। गुरुवार की शाम शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, जगमोहन मंडल बुधवार की शाम साढे छह बजे घर से निकला था। वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार की शाम शव ढाब में देखा गया। परिजनो ने बताया कि, जगमोहन मंडल प्राय: स्नान करने ढाब में जाता था। मृतक प्राइवेट गार्ड का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं। घटना से मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि, परिजन की ओर आवेदन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.