Munger News: गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की गिरावट, निचले इलाकों में दुश्वारियां बरकरार
मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में गंगा के जलस्तर में भले ही कमी आने लगी हो, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। कुतलूपुर, जाफरनगर, टीकारामपुर समेत विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। कई दिनों से जलजमाव के कारण अब पानी में सड़ांध उत्पन्न होने लगी है। इससे बाढ़ प्रभावित लोगों को संक्रमण और बीमारियों का डर सताने लगा है। वहीं शुद्ध पेयजल और भोजन की समस्या भी बनी हुई है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर शनिवार को लगातार घटता रहा। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शाम छह बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 38.76 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 39.33 मीटर से 57 सेंटीमीटर नीचे है। सुबह छह बजे जलस्तर 38.78 मीटर था। इस तरह दिनभर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.