Munger News: गंगा के जलस्तर में तेजी, तीन दिन में 59 सेंटीमीटर वृद्धि
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गंगा के जलस्तर में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। जिला आपदा आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर में पिछले तीन दिनों में गंगा का जलस्तर 59 सेंटीमीटर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। मुंगेर में गंगा का खतरे का निशान 39.33 मीटर तथा चेतावनी स्तर 38.33 मीटर निर्धारित है। सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 36.16 मीटर, सुबह 10 बजे 36.17 मीटर तथा दोपहर दो बजे 36.18 मीटर दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: गंगा-कोसी में बढ़ा पानी, महानंदा में गिरावट पांच अगस्त को इसी समय जलस्तर 35.59 मीटर था। इस तरह तीन दिनों में नदी 59 सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.