Munger News: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, मुंगेर में 32.98 मीटर पर पहुंचा पानी
मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: मुंगेर निज प्रतिनिधि। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला आपदा आपातकालीन परिचालन केंद्र डीईओसी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 13 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक गंगा का जलस्तर 33.14 मीटर दर्ज किया गया। सुबह 6 बजे यह 32.90 मीटर था। मुंगेर में खतरे का निशान 39.33 मीटर और चेतावनी स्तर 38.33 मीटर है। अभी खतरे के निशान से करीब 6.35 मीटर नीचे पानी बह रहा है। इसके बावजूद ट्रेंड आर यानी बढ़ोतरी का है। डीईओसी के आंकड़ों के अनुसार गंगा के अन्य क्षेत्रों में भी जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। इलाहाबाद में 10 बजे जलस्तर 73.10 मीटर, वाराणसी में 58.57 मीटर, बक्सर में 48.96 मीटर, पटना दिघा घाट में 45.07 मीटर, पटना गांधी घाट में 44.82 मीटर, हाथीदह में 36.62 मीटर और भागलपुर में 27.40 मीटर दर्ज किया गया। सभी जगहों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.