Munger News: गंगा का जलस्तर मुंगेर में स्थिर, खतरे के निशान से 3.82 मीटर नीचे
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि।मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है और खतरे के निशान से 3.82 मीटर नीचे बह रहा है। हालांकि जलस्तर स्थिर बना हुआ है। इससे जिले के तटवर्ती क्षेत्रों में फिलहाल राहत की स्थिति है। हालांकि जिला प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित बदलाव से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) द्वारा शुक्रवार दोपहर दो बजे जारी बुलेटिन के अनुसार मुंगेर में सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 35.52 मीटर दर्ज किया गया था, जो दोपहर दो बजे 35.51 मीटर रहा। जबकि शाम 6:00 बजे जल स्तर 35.50 मीटर रहा। यहां खतरे का निशान 39.33 मीटर तथा चेतावनी स्तर 38.33 मीटर निर्धारित है। जलस्तर स्थिर रहने के कारण फिलहाल बाढ़ की आशंका नहीं है।
प्रशासन की तैयारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.