मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को मुंगेर में गंगा का जलस्तर शाम छह बजे 37.69 मीटर दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में जलस्तर में बढ़ोतरी से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि, गंगा अभी खतरे के निशान से 1.66 मीटर नीचे बह रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब, प्रशासन अलर्टआठ घंटे में चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी: जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह छह बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 37.63 मीटर था। सुबह 10 बजे यह बढ़कर 37.65 मीटर और दोपहर दो बजे 37.67 मीटर पहुंच गया। शाम छह बजे जलस्तर 37.69 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में लगातार व...