मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा पंचायत में शराब और गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। गंगटा पंचायत महिला मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर गांव में जागरूकता रैली निकाली और नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो के नारे लगाए। रैली के दौरान महिलाओं ने कहा कि, नशे के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं और युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है। इसे रोकना बेहद जरूरी है। जागरूकता अभियान के दौरान स्वस्थ समाज, सुरक्षित भविष्य जैसे संदेशों वाली तख्तियों के साथ महिलाओं ने घर-घर जाकर लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान मौके पर एसएसबी के जवान भी मौजूद रहे। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि, पंचायत में चल रही अवैध शराब भट्ठियों और गांजा बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि न...