Munger News: गंगटा जमुई मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का डीएम ने लिया जायजा
मुंगेर, नवम्बर 26 -- Munger News: टेटिया बंबर/हवेली खड़गपुर, एसं। एनएच 333 स्थित गंगटा-जमुई मुख्य मार्ग के मुंगेर जिले की सीमा तक चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों और संवेदक से निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हो इसका ख्याल रखा जाना चाहिए। वाहनों के सुचारु परिचालन के लिए आवश्यक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं हो। इस दौरान संवेदक और पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.