Munger News: खेलो और सीखो पर संगोष्ठी आयोजित
मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में शनिवार को खेलो और सीखो थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई के साथ खेल, कला, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर अभिभावकों से विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ निशा राय ने बताया कि विभाग के निर्देश पर प्रखंड के सभी विद्यालयों में यह संगोष्ठी आयोजित की गई। कन्या मध्य विद्यालय टेटिया, प्राथमिक विद्यालय भूना, मध्य विद्यालय खरूई सहित अन्य सभी विद्यालयों में कार्यक्रम हुआ। संगोष्ठी में शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, प्रतिभा और उपलब्धियों की जानकारी अभिभावकों से साझा की। बच्चों की नियमित उपस्थिति और घर पर पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: घर व स्कूल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.