Munger News: खेत में रोपाई करने जाते समय छोटी जोकिया नदी में डूबने से किसान की मौत,
मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के कौड़िया पंचायत के खिरीडीह गांव के समीप छोटी जोकिया नदी में डूबने से 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खिरीडीह निवासी बामदेव सिंह अपनी खेत में धान की रोपाई कराने के लिए पंपिंग सेट व आवश्यक सामान लेकर जा रहे थे। खेत तक पहुंचने के लिए उन्हें छोटी जोकिया नदी पार करने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया। जिससे वे गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें बचाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पहाड़ी नदियों का बढ़ा जलस्तर, उफनाने पर कटाव का डर किसान की असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। कौड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल शरण सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.