Munger News: खेतों में जलजमाव, फसल की बुआई न होने से किसान परेशान
मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। फोरलेन का निर्माण होने से विकास तो हुआ लेकिन किसानों को काफी नुकसान होने लगा है। किसानों के खेतों में बारिश के बाद जलजमाव हो गया है। जलजमाव के कारण किसानों के खेतों में मकई की बुआई तक नहीं हो पायी है। खेतों में बुआई नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बरियारपुर प्रखंड के सोतीपुर, बहादुरपुर बहियार, नीरपुर बहियार में जलजमाव हो गया है। फोरलेन के बगल में दोनों तरफ पानी का जमाव हो गया है। फोरलेन के बगल में पानी जमाव का मुख्य कारण सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण नहीं किया गया है। नाला नहीं बनने से किसान परेशान हैं। किसान रोहित मंडल ने कहा कि, फोरलेन के बगल में अगर नाला बना दिया जाता तो खेतों में बारिश के पानी का जमाव नहीं होता। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बीडीओ के निरीक्षण में लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.