Munger News: खुर की बीमारी से मवेशी बीमार, समुचित इलाज नहीं होने से पशुपालक परेशान
मुंगेर, जुलाई 19 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की बैजलपुर पंचायत के प्रसन्नडो गांव के वार्ड संख्या 10 एवं 14 में मवेशियों के बीच खूर संबंधी बीमारी तेजी से फैलने से पशुपालक किसान चिंतित हैं। किसानों के अनुसार प्रभावित पशुओं के खूर में घाव हो रहा है, तेज बुखार आ रहा है तथा वे खाना-पीना छोड़ दे रहे हैं। समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने से पशुओं की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। पशुपालकों ने बताया कि सरकारी पशु अस्पताल में संपर्क करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। पशुपालक दामोदर साह ने बताया कि जब वे इलाज के लिए सरकारी पशु अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने कथित रूप से घर जाकर इलाज करने से मना किया। वहीं दवा मांगने पर बाहर से खरीदने की सलाह दी गई। काफी अनुरोध के बाद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.