Munger News: खिड़की गिरने से छात्र जख्मी, स्कूल प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। कन्या मध्य विद्यालय धरहरा में गुरुवार को कक्षा की खिड़की गिरने से पांचवीं कक्षा का छात्र विश्वजीत कुमार जख्मी हो गया। खिड़की उसके दाहिने पैर पर गिरने से अंगूठा बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद शिक्षकों की मदद से बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे छात्र के पिता नवल चौधरी समेत परिजनों ने विद्यालय में हंगामा करते हुए स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना उन्हें विद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल नहीं दी गई। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद वे स्कूल पहुंचे। उनका आरोप है कि जिस खिड़की के गिरने से बच्चा जख्मी हुआ, वह लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई。
विद्यालय रखरखाव पर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.