Munger News: खास महल की जमीन को फ्री होल्ड करने की मांग
मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। अधिवक्ता परिषद्, बिहार की जिला इकाई मुंगेर ने खास महल की जमीन को फ्री होल्ड (स्थायी स्वामित्व) का अधिकार देने की मांग की है। इस संबंध में परिषद की ओर से मंगलवार को राज्यपाल, बिहार के नाम संबोधित स्मार-पत्र डीएम निखिल धनराज को सौंपा गया। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार को भी भेजी गई है। स्मार-पत्र सौंपने के दौरान अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द शर्मा, महासचिव श्याम शंकर सहाय, कोषाध्यक्ष आनंद, मंत्री राजीव कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चन्द्र वर्मा, मार्गदर्शक राजनीति प्रसाद सिंह सहित ज्योति कुमार, करिश्मा सिन्हा, रविशक्ति वर्मा, मनोज सिंह, मृत्युंजय सिंह, ब्रह्मदेव केशरी एवं अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.