मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: निज प्रतिनिधि। खरीफ सीजन 2026 को लेकर किसानों में उर्वरक स्टॉक करने की होड़ मची हुई है। जबकि जिले कृषि कार्यालय की ओर से उर्वरक वितरण प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। वहीं जिला कृषि कार्यालय ने उर्वरक की मांग और आपूर्ति का आकलन पूरा कर लिया है। जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 08 जुलाई 2026 को जारी प्रतिवेदन के अनुसार जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित अन्य उर्वरकों की उपलब्धता संतोषजनक है। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में खरीफ सीजन के लिए कुल 15370 टन उर्वरक की आवश्यकता आंकी गई है। इसमें यूरिया की मांग सबसे अधिक 7850 टन है। इसके बाद डीएपी 4250 टन, एनपीके 1995 टन, एमओपी 800 टन और एसएसपी 475 टन की मांग है.

जिले मे...