Munger News: खरीफ खेती ने पकड़ी रफ्तार, मुंगेर में 61 फीसदी से अधिक क्षेत्र में बुवाई पूरी
मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मानसून की सक्रियता और लगातार हो रही बारिश के बाद जिले में खरीफ फसलों की बुवाई ने तेजी पकड़ ली है। शुरुआती दिनों में धीमी गति से चल रही धान रोपाई अब रफ्तार पकड़ चुकी है। जिला कृषि विभाग की ओर से 29 जुलाई तक जारी रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर जिले में खरीफ फसलों के निर्धारित लक्ष्य का 61.07 प्रतिशत क्षेत्र आच्छादित हो चुका है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष जिले में खरीफ फसलों के लिए कुल 47175.72 हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 28810.11 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न खरीफ फसलों की बुवाई पूरी हो चुकी है। विभाग का कहना है कि मौसम की स्थिति अनुकूल रहने से आने वाले दिनों में बुवाई का प्रतिशत और बढ़ेगा。
धान रोपाई 59 फीसदी पूरी, खड़गपुर और टेटियाबंबर आगे: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.