Munger News: खतरे के निशान से महज 22 सेंटीमीटर दूर गंगा, निचले इलाकों में त्राहिमाम
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार तेज वृद्धि से मुंगेर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गंगा अब खतरे के निशान से महज 28 सेंटीमीटर नीचे रह गई है। बाढ़ का पानी और ऊपर से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। निचले इलाकों में कई परिवार अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी जाफरनगर के सीताचरण इलाके के लोगों को झेलनी पड़ रही है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार तीन सितंबर को दोपहर दो बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 39.02 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 39.33 मीटर है। इस तरह गंगा खतरे के निशान से महज 31 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। सुबह छह बजे जलस्तर 38.86 मीटर था, जो शाम छह बजे 39.10 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.