मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। दीपावली,काली पूजा और छठ पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को अनुमंडल सभाकक्ष में एसडीओ महेश कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में खतरनाक छठ घाटों को चिह्नित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने,नगर पंचायत क्षेत्रों में सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी सुरक्षात्मक तैयारियां नहाय- खाय तक पूरी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ और कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापना के साथ लगने वाले मेलों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। नगर पंचायत क्षेत्रों में जहां परेशानी की आशंका है,वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया। थानाध्यक्षों को थाना स्तर पर आयोजित शांति...