Munger News: खड़गपुर प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में मनाया गया ग्राम सभा दिवस
मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। सरकार के दिशा-निर्देशानुसार रविवार को खड़गपुर प्रखंड की सभी 18 पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर पंचायत विकास दिवस मनाया गया। इस दौरान पंचायतों में ग्राम सभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया द्वारा की गई। ग्राम सभा में पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मनरेगा, नल-जल योजना, स्वच्छता अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गई। ग्राम सभा में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विकास योजनाओं का चयन किया गया और ग्रामीणों से सुझाव लिए गए। साथ ही पूर्व में चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Munger News: पंचायत विकास दिवस पर पंचायतों में हुई ग्राम सभा, विकास योजनाओं पर मंथन कई पंचायतों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.