Munger News: खड़गपुर झील के स्पिलवे गेट का पटना की टीम ने किया निरीक्षण
मुंगेर, सितम्बर 10 -- Munger News: स्पिलवे गेट की मजबूती, जल निकासी व्यवस्था और रखरखाव से जुड़े कई पहलुओं की जांच हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर झील के वर्षो पुराने स्पिलवे गेट का मंगलवार को पटना से आई पांच सदस्यीय तकनीकी टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने झील के दक्षिणी, उत्तरी एवं पश्चिमी स्पिलवे की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्पिलवे गेटों की मजबूती, जल निकासी व्यवस्था और रखरखाव से जुड़े कई पहलुओं की जांच की। स्थानीय जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को टीम ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि बरसात के मौसम में जल प्रबंधन सुचारू रूप से हो सके। निरीक्षण का नेतृत्व कर रहे अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि, स्पिलवे गेट काफी पुराने हैं, इसलिए इनकी मजबूती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने नियमित रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.