Munger News: खड़गपुर और टेटिया बंबर के लोगों को फ्लोराइडयुक्त पानी से मिलेगी मुक्ति
मुंगेर, अक्टूबर 22 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। खड़गपुर और टेटिया बंबर प्रखंड के लोगों को जल्द ही फ्लोराइड प्रभावित पेयजल की समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। गर्मी के दिनों में भूजल की अपर्याप्त उपलब्धता से होने वाली परेशानी भी दूर होगी। इसके लिए खड़गपुर झील के सतही जल का उपयोग कर बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना लागू की जाएगी। राज्य कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए 279.51 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। इस योजना के लागू होने से दोनों प्रखंडों में पेयजल आपूर्ति की मौजूदा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। खड़गपुर झील के पानी को शोधित कर लोगों तक पहुंचाने की योजना है। इससे फ्लोराइड प्रभावित भूजल पर निर्भरता कम होगी और गर्मी के मौसम में जलस्तर नीचे जाने के कारण उत्पन्न होने वाले पेयजल संकट से भी राहत मिलेगी।
रमणकाबाद वेस्ट में जल शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.