Munger News: क्विज प्रतियोगिता में 435 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
मुंगेर, अगस्त 15 -- Munger News: हेमजापुर,संवाद सूत्र। शिवकुंड युवा सह सेवा समिति की ओर से आयोजित शैक्षणिक क्विज प्रतियोगिता में 435 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना है। परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी अभिषेक, सुरेंद्र और आजाद ने संभाली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य कार्यकर्ता प्रीतम, अमन उर्फ अरविंद, रविकिशन, पवन, धीरज, कौशल, आकाश, राहुल और राजीव सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के परिणाम में शीर्ष 15 विद्यार्थियों का चयन कर मौखिक परीक्षा ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.