Munger News: कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए खड़गपुर में तैयारी शुरू, 906 मतदाता करेंगे मतदान
मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के तहत कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (06) का चुनाव 23 अक्टूबर को होना है। इसे लेकर खड़गपुर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रखंड कार्यालय में कुल 906 मतदाताओं के लिए प्रखंड कार्यालय में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इस केंद्र पर 685 पुरुष और 221 महिला स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: सभी मतदान कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन निष्पक्षता, सजगता और तत्परता के साथ करें सुरक्षा व्यवस्था और मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.