Munger News: कोसी स्नातक निर्वाचन: जिले के12 मतदान केंद्रों पर 8463 मतदाता डालेंगे वोट
मुंगेर, अक्टूबर 22 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। कोशी स्नातक निर्वाचन, 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिला दंडाधिकारी निखिल धनराज ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और भयमुक्त बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। जिला उप निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। जिले के 12 मतदान केन्द्रों में 8463 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतपत्र प्राथमिकता के आधार पर बैलेट बॉक्स में डाले जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.