मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने कोशी कॉलेज, खगड़िया को छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित करने के लिए नामित किया है। कॉलेज में सोमवार से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन मुंवीवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार करेंगे। यह भी पढ़ें- आईआईएम बोधगया में लीडरशिप की तालीम लेंगे प्राचार्य-व्याख्याता, केंद्र दे रहा पूरा खर्चकार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय के एफडीपी नोडल अधिकारी डॉ. प्रियरंजन तिवारी करेंगे, जबकि अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नागेंद्र कुमार शर्मा करेंगे। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय आईसीटी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-प्रैक्टिकल टूल्स फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड एकेडमिक वर्क निर्धारित किया गया है। इसके तहत शिक्षण, अ...