मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।नगर के पश्चिम अजीमगंज के वार्ड संख्या-21 के समीप हीरो बाइक शोरूम के समीप रहने वाले अभिषेक कुमार बुधवार से लापता है। जिसको लेकर परिजन ना केवल परेशान है बल्कि अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित है। बबलू साह के पुत्र और नुनुमनी साह का नाती अभिषेक कुमार बुधवार को हरि सिंह महाविद्यालय परीक्षा देने निकला था। परीक्षा समाप्त होने के बाद देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी परिचितों से संपर्क कर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिवार के सदस्य काफी चिंतित है। मामा सावन कुमार ने बताया कि अभिषेक की काफी खोजबीन अपने स्तर से किए जाने के बाद जब उसका कोई ट्रेस नहीं मिला तो इसकी सूचना हवेली खड़गपुर थाना को आवेदन के माध्यम से दिया ...