Munger News: केंद्रीय मंत्री आज आएंगे हवेली खड़गपुर, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
मुंगेर, अक्टूबर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह के 4 अक्टूबर को हवेली खड़गपुर प्रखंड में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आमलोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, वाहनों के सुगम परिचालन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। यह भी पढ़ें- ललन सिंह का हवेली खड़गपुर में आज जनसंपर्क अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.