Munger News: कृषि यांत्रिकरण मेला में किसानों ने अनुदानित दर पर खरीदे कृषि यंत्र
मुंगेर, नवम्बर 24 -- तारापुर में कृषि यांत्रिकरण मेले का समापन Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने व खेती की लागत को कम करने के उद्देश्य से तारापुर अनुमंडल के कृषि प्रक्षेत्र के प्रांगण में सोमवार से उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) की ओर से आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का समापन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक राजकुमार ने कहा कि, कृषि यांत्रिकरण मेले के माध्यम से किसानों को एक ही परिसर में विभिन्न कंपनियों के पंजीकृत कृषि यंत्रों को देखने,उनकी खूबियों की तुलना करने और कम कीमत पर मोल भाव करने का अवसर मिल रहा है। इससे किसान अपनी आवश्यकता,खेत के आकार और बजट के अनुसार उपयुक्त कृषि उपकरण का चुनाव कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 फीसदी तक अनुदान का प्रावधान है। साथ ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.