मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुर्की वारंटी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोचा। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि थाना कांड संख्या 114/17 में न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंटी के आलोक में पुलिस लगातार फरार अभियुक्तों की तलाश जारी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नंबर वन स्कूल के समीप ईदगाह रोड निवासी स्व. विशुनदेव मंडल का पुत्र सोनू कुमार उर्फ अभिषेक कुमार अपने आवास पर है। एसआई महादेव प्रसाद की टीम ने उन्हे उनके घर से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Munger News: गैर जमानती वारंट के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...