Munger News: कुत्ते को मारने के विवाद में मारपीट, पांच जख्मी
मुंगेर, अगस्त 15 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के दशरथी गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में एक पक्ष के विशाल कुमार, पप्पू बिंद, रीता देवी और विकास कुमार तथा दूसरे पक्ष की मोना देवी शामिल हैं। जख्मी विशाल कुमार ने बताया कि, वह घर से बथान जा रहा था। इसी दौरान पिंकू बिंद का कुत्ता इधर-उधर भटक रहा था और उसे काटने के लिए दौड़ पड़ा। कुत्ते को भगाने के लिए विशाल ने डंडे से उसे मार दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल मुंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.