मुंगेर, नवम्बर 7 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की कुतलूपुर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित कचहरी टोला में एक बार फिर गंगा नदी का कटाव शुरू हो गया है। गंगा की धारा बदलने के कारण इस इलाके में कटाव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। कटाव का दायरा बढ़ने से बहादुर नगर के तीन वार्डों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, कटाव स्थल से गांव की दूरी अब महज 400 मीटर रह गई है। यदि समय रहते कटाव पर रोक लगाने की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में गांव की बड़ी आबादी इसकी चपेट में आ सकती है। ग्रामीणों में कटाव को लेकर दहशत का माहौल है। लोगों को आशंका है कि गंगा की धारा में बदलाव के कारण जिस तेजी से जमीन नदी में समा रही है, उससे आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस इल...