मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता । टेटियाबंबर प्रखंड की खपड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक खपड़ा गांव निवासी मंटू दास, पिता मेढ़ी दास के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, मंटू दास शाम के समय घर के समीप बने कुएं पर बैठा था। इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर पीछे की ओर कुएं में जा गिरा। घटना के समय वहां मौजूद परिजनों ने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला। बाहर निकालने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। जबतक उसे कुएं से बाहर निकाला गया, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। इधर सूचना मिलते ही टेटियाबंबर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम क...