मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। कीर्तन दिवस के अवसर पर गुरुवार को वलीपुर जागृति, मधु मंजुल, जमालपुर (बाबा नगर) में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चले कार्यक्रम में साधक-साधिकाओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से बाबा नाम केवलम महामंत्र के कीर्तन और नृत्य से हुई। कीर्तन के बाद ध्यान और पूजा का आयोजन किया गया। महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से जागृति परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। यह जानकारी आनंद मार्ग प्रचारक संघ के डायसिस सेक्रेटरी आचार्य सद्विरानंद अवधूत ने दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक कीर्तन मन को एकाग्र करने के साथ आध्यात्मिक भाव को जागृत करता है तथा लोगों के बीच प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करता है। यह भी प...