मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। शुक्रवार को जमालपुर सीआईबी (सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो)टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। सीआईबी टीम के हत्थे चढ़ा युवक की पहचान मुंगेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलावरपुर, वार्ड संख्या-25 निवासी मोहम्मद तस्लीम का पुत्र मोहम्मद सद्दाम गुलफॉम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। सीआईबी की लगातार कार्रवाई से रेलवे स्टेशन के रास्ते नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई: इंस्पेक्टर यह भी पढ़ें- हावड़ा से शराब...