Munger News: किसान मेले में वानिकी महाविद्यालय के स्टॉल को मिला प्रथम पुरस्कार
मुंगेर, नवम्बर 21 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सफियाबाद स्थित बाजार समिति परिसर में 19 एवं 20 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी में बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं शोध संस्थान (बीएफसीआरआई), मुंगेर के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार मिला। कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस मेले में संस्थान के स्टॉल पर प्रदर्शित कृषि वानिकी, जल संरक्षण और मृदा संरक्षण के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न सरकारी विभागों, कृषि संस्थानों और संगठनों की ओर से कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी तकनीकों और गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। बीएफसीआरआई के स्टॉल पर कृषि फसलों के साथ बहुउपयोगी वृक्षों के समन्वित रोपण से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए। इनके माध्यम से किसानों को बताया गया कि खेतों में फसलों के साथ पेड़ लगाकर भूमि की उत्पादकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.