मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किसानों को खाद खरीदने के लिए अब गांव से दूर बाजारों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही खाद दुकानों पर लंबी कतार में लगने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। किसानों को उनके गांव के नजदीक ही उचित सरकारी दर पर यूरिया, डीएपी समेत अन्य उर्वरक उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले के सभी पैक्सों में खाद की दुकानें खोलने की योजना है। इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अबतक जिले के 13 पैक्सों ने खाद दुकान खोलने के लिए आवेदन किया है, जिनमें तीन पैक्सों को लाइसेंस भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, तकनीकी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण इन पैक्सों में अभी खाद की बिक्री शुरू नहीं हो सकी है।

पैक्सों में खाद दुकान खोलने की तैयारी जानकारी के अनुसार, पैक्सों के माध्यम से खाद बि...