मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह किला परिसर स्थित पीर बाबा मजार के पास से एक लावारिस ई-रिक्शा बरामद किया है। ई-रिक्शा से बैट्री गायब थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर शहर के किसी इलाके से ई-रिक्शा चुराकर यहां लाए और बैट्री निकालकर वाहन यहीं छोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ई-रिक्शा को टोचन कर थाने ले आई। ई-रिक्शा पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं रहने के कारण फिलहाल इसके मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ई-रिक्शा पर दर्ज अन्य तकनीकी विवरणों (चेसिस और इंजन नंबर) के जरिए वाहन मालिक का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि किला परिसर स्थित एक स्कूल के पीछे घंटों से लावारिस हालत में ई-रिक्शा खड़े होने की सूचन...