Munger News: कार्य अवधि में क्लिनिक चलाने वाले सरकारी चिकित्सकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुंगेर, जुलाई 26 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत चिकित्सकों की मनमानी पर अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर अब गाज गिरना तय है। इसे लेकर सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल उपाधीक्षक और सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि, कार्य अवधि के दौरान निजी क्लिनिकों में प्रैक्टिस पर पूर्ण पाबंदी के बावजूद शिकायतें मिल रही थीं। अब ऐसा पाए जाने पर संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रभारियों को यह व्यवस्था सख्ती से लागू कराने का जिम्मा सौंपा गया है।पोर्टल पर दर्ज करना होगा मरीज रेफर करने का कारणः स्वास्थ्य विभाग ने बिना वजह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.