मुंगेर, अक्टूबर 17 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी), जमालपुर में 80 जूनियर इंजीनियरों का चार सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे के जूनियर इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने, कार्यक्षमता में सुधार लाने और उन्हें आधुनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। समापन समारोह में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इरिमी के महानिदेशक अनिमेष सिन्हा ने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से हासिल तकनीकी जानकारी का सही इस्तेमाल कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और बेहतर...