Munger News: कारगिल विजय दिवस पर भव्य होगा मुंगेर का विजय चौक, 26 जुलाई को शिलान्यास
मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक विजय चौक को जल्द ही नया और आकर्षक रूप मिलेगा। 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर पूरे राष्ट्रभक्ति और गौरव के साथ विजय चौक के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को आयोजित विजय चौक प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय बबलू ने की। उन्होंने कहा कि विजय चौक केवल एक चौराहा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, वीरता और बलिदान का प्रतीक है। कारगिल के अमर शहीदों का सम्मान करना और नई पीढ़ी में देशप्रेम का अलख जगाना ही इस जीर्णोद्धार का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में कौशल किशोर पाठक, निर्मल जैन, शुभंकर झा, सुनील गुप्ता, प्रभात कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.