मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: असरगंज,निज संवाददाता। कमरांय से असरगंज थानाक्षेत्र स्थित कांवरिया कच्ची पथ पर बिजली बिल वसूली को लेकर दुकानदारों और विद्युत विभाग के बीच विवाद का मामला सामने आया है।

बिजली विभाग का अभियान विद्युत विभाग की ओर से असरगंज के कनीय अभियंता पंकज कुमार के नेतृत्व में निजी होटल, अस्थायी दुकानदारों को बिजली कनेक्शन देने एवं बकाया बिल वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एक मुश्त बिजली बिल जमा नहीं करने पर कई दुकानों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

दुकानदारों की परेशानी थाना चौक के समीप दुकान संचालित करने वाले सतो साह, सुरेश साह, प्रकाश साह और डब्लू साह सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि एक बार में 24 हजार रुपये तक का बिजली बिल जमा करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। विजय साह की दुकान का भी बकाया भुगतान नहीं ह...