Munger News: कांग्रेस कार्यालय की जमीन की सरकारी अमीन ने की मापी
मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि।हवेली खड़गपुर नगर स्थित प्रखंड कांग्रेस कमेटी की भूमि की सरकारी मापी गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अंचलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी अमीन सूरज कुमार ने स्थल पर पहुंचकर भूमि की मापी का कार्य पूरा किया। मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भूमि की मापी के लिए अंचल कार्यालय में विधिवत आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर अंचल कार्यालय ने सरकारी अमीन को मापी की जिम्मेदारी सौंपी थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अमीन ने स्थल का निरीक्षण कर भूमि की मापी की। उन्होंने कहा कि भूमि से जुड़े मामलों का समाधान प्रशासनिक प्रक्रिया और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। सरकारी स्तर पर कराई गई मापी से संबंधित पक्षों को स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई में सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.