मुंगेर, अक्टूबर 15 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता ने 17 से 20 अक्टूबर तक कल्याणपुर रोड रेलवे स्टेशन पर चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया है। यह जानकारी डॉ नीतीश चंद्र दूबे ने दी। उन्होंने बताया कि मेला में भक्तों की भीड़ को देखते हुए 17 से 20 अक्टूबर तक 13235 साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप), 13016 कवि गुरु एक्सप्रेस (अप), 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस (डाउन) तथा 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (डाउन)का ठहराव होगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुल्तानगंज से जमालपुर के बीच एक विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी, जो शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे के बीच तीन बार अप-डाउन करेगी। यह भी पढ़ें- Kanpu...