Munger News: करोड़ों की ठगी का आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार, चरौन गांव के पास से हुई गिरफ्तारी
मुंगेर, सितम्बर 16 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश और सरकारी ठेकेदारी का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी सूरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी को चड़ौन गांव के समीप से पुलिस टीम ने दबोचा।
पीड़ितों की संख्या 84 से अधिक लोगों को बनाया निशानाः ठगी का यह जाल बेहद व्यापक था। शुरुआती जांच और पीड़ितों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने लगभग 84 लोगों से करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की ठगी की है। उसने शेयर बाजार में भारी मुनाफे और ठेकेदारी के बिजनेस में निवेश का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। पीड़ितों में आम नागरिकों के अलावा पुलिसकर्मी, रेलकर्मी, सेना के जवान और किसान शामिल हैं। हरदियाबाद के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.