Munger News: करंट लगने से किशोर अचेत, रेफर
मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को नगर के मंसूर टोला में मोबाइल चार्ज करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक किशोर अचेत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मंसूर टोला निवासी मो. निसार का पुत्र मो. जीशान मोबाइल चार्ज करने के दौरान बिजली बोर्ड में चार्जर लगा रहा था। तभी बिजली करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। जहां डॉ. अरशद ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: करंट की चपेट में आने से किशोर झुलसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.