Munger News: कभी जनजीवन का आधार था तालाब, आज बदहाली की मार
मुंगेर, जुलाई 5 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत की जलालाबाद हाट के समीप स्थित तालाब वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। कभी राहगीरों, स्थानीय लोगों और मवेशियों के लिए उपयोगी यह तालाब आज कूड़े-कचरे और गंदे पानी से पट गया है। लगातार उपेक्षा के कारण तालाब अपना अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इसके जीर्णोद्धार और अतिक्रमण से संरक्षण की मांग की है। बताया जाता है कि, कई वर्ष पूर्व जमींदार कृष्णानंद ने बड़ी हाट जलालाबाद के पीछे इस तालाब का निर्माण कराया था। उस समय यहां स्नान, कपड़े धोने तथा मवेशियों को पानी पिलाने और नहलाने की व्यवस्था थी। तालाब के चारों ओर सीढ़ीयां बनीं थी। वर्तमान में तालाब के चारों ओर कूड़े का अंबार लगा है और इसमें नालियों का गंदा पानी गिराया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.