मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान- 2026 के अंतर्गत टेटियाबंबर प्रखंड कार्यालय सभागार में कबाड़ से जुगाड़ एवं वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा रय ने की। प्रदर्शनी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कबाड़ से बना जुगाड़ और कला, बेकार सामान को बनाया उपयोगीप्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बेकार एवं अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग की भावना विकसित करना था। विद्यार्थियों ने घर और विद्यालय में बेकार पड़ी वस्तुओं, पुराने सामान, कागज, प्लास्टिक, गत्ते तथा अन्य अनु...