मुंगेर, अक्टूबर 13 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार की देर रात प्रखंड की मंझगांय पंचायत के कठना गांव स्थित काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर से पीतल की भारी घंटी और दान पेटी चोरी कर फरार हो गया।मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो घंटी और दान पेटी गायब देखकर हैरान रह गये। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की देर रात चोरों ने मंदिर में लगी पीतल की भारी घंटी के अलावा मंदिर में रखी दान पेटी भी चोरी कर ली।ग्रामीणों ने बताया कि दान पेटी में करीब सात से आठ हजार रुपये थे। चोरी की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से भी आसपास के इलाके में काफी छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। घट...