Munger News: कटावरोधी कार्य के कुछ ही दिन बाद धंसने लगा तटबंध, ग्रामीणों में दहशत
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: मुंगेर निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कुतलूपुर वार्ड संख्या 06 में नदी कटाव रोकने के लिए किया गया कार्य अब खतरे में पड़ गया है। कुछ ही दिन पहले पूर्ण हुए इस कटावरोधी कार्य के एक हिस्से के नदी की ओर धंसने की सूचना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने हाल ही में जियो बैग और बालू के बोरों से तटबंध को मजबूत किया गया था। कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब वही तटबंध नदी की ओर खिसकने लगा है। स्थानीय निवासी धनराज पासवान ने बताया कि कुछ ही दिनों पहले यह काम पूरा हुआ था। अब देख रहे हैं कि जो बोरे लगाए गए थे वे नदी की तरफ धंस रहे हैं। अगर समय लेते इसकी मरम्मत नहीं हुई तो पूरा काम बेकार हो जाएगा और गांव पर फिर से कटाव का खतरा मंडराने लगेगा। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.